TMC के गुंडे कान खोलकर सुन लें,5 के बाद होगी सख्त कार्रवाई-अमित शाह

Spread the love

नई दिल्ली । बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने एक जनसभा में सत्तारूढ़ (TMC) पर जोरदार हमला बोलते हुए कड़ी चेतावनी दी है। शाह ने कहा कि “TMC के गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद अगर किसी नागरिक को परेशान किया गया तो उन्हें उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

उन्होंने खासतौर पर 23 तारीख का जिक्र करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों के मतदाताओं को लेकर सख्त लहजे में कहा कि “अगर अपनी खैर चाहते हो तो 23 को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना।” उनके इस बयान को चुनावी प्रक्रिया और संभावित परिणामों के संदर्भ में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 23 तारीख मतदान का अहम चरण है, जबकि 5 तारीख को चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है।

अपने भाषण में शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि TMC शासन में विपक्षी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को डराने-धमकाने का माहौल बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यदि सत्ता में आती है तो कानून का राज स्थापित किया जाएगा और राजनीतिक हिंसा पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं, TMC नेताओं ने इस बयान को भड़काऊ और चुनावी माहौल बिगाड़ने वाला बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP इस तरह के बयानों से जनता को डराने की कोशिश कर रही है। चुनावी सरगर्मियों के बीच इस तरह के तीखे बयान राज्य की राजनीति को और गरमा रहे हैं। अब 23 तारीख का मतदान और 5 तारीख के नतीजे प्रदेश की सत्ता के साथ-साथ राजनीतिक दिशा भी तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *