नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आया सैलाब, बह गए वाहन-पुल और सड़कें; 8 की मौत

Spread the love

रसुवा में भोटेकोशी नदी ने मचाई भारी तबाही, कई लोग लापता—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नईदिल्ली/नेपाल: बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और टिमुरे तथा स्याफ्रुबेसी समेत आसपास के इलाकों में पानी ने सड़क, पुल, वाहन और कई बुनियादी ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया।

रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से अचानक नेपाल में आया। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

Reuters के अनुसार इस आपदा में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

बाढ़ से चीन सीमा की ओर जाने वाली सड़क को भी भारी नुकसान हुआ है। Kathmandu Post के अनुसार बेट्रावती से रसुवागढ़ी सीमा तक करीब 42 किलोमीटर सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई और कई कंक्रीट पुल बह गए।

नेपाल के बिजली सप्लाई को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं और ट्रांसमिशन प्रभावित होने की सूचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *