CIB:युवाओं को बचाने की मुहिम में प्रशासन के साथ निभा रही अहम भूमिका
हनुमानगढ़/टीबी। (संवाददाता )राजस्थान में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में फैलती नशे की लत के बीच क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो एजेंसी समाज जागरूकता और अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था युवाओं में फैल रहे नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन को नशा तस्करों की अवैध गतिविधियों की सूचनाएं देकर कार्रवाई करवाने में सहयोग कर रही है।
प्रदेश में ऐसे खतरनाक नशों का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं और नौजवानों का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है। खासतौर पर नशे के इंजेक्शनों का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।
इसी कड़ी में दिनांक 14 मई 2026 को हनुमानगढ़ जिले की टीबी तहसील में एक युवक की कथित रूप से नशे के इंजेक्शन लेने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के युवाओं और आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिला।
टीबी क्षेत्र के समाजसेवक संदीप ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो एजेंसी के बीकानेर संभाग प्रभारी राजूराम प्रजापत को दी। सूचना मिलते ही राजूराम प्रजापत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से हनुमानगढ़ पुलिस प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करवाया ।
सूचना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और टीबी थाने में संदिग्ध नशा व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो एजेंसी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का कारोबार, अवैध इंजेक्शन बिक्री या युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस और सामाजिक संस्थाओं को इसकी सूचना दें, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस जहर से बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें:-
समाज के लिए संदेश
नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। युवाओं को जागरूक करना और नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है
इसे भी देखें:


