अजमेर।
अजमेर शहर, देहात एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया सेल द्वारा सक्रिय एवं नियमित रूप से संगठनात्मक कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए नेम प्लेट वितरित की गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस की डिजिटल मजबूती के साथ-साथ युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
नेम प्लेट का विमोचन नवनियुक्त अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, द्रोपदी कोली तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
डॉ. जयपाल ने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और आधुनिक कार्यशैली के साथ मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया टीम आज पार्टी की आवाज़ को मजबूती से जन-जन तक पहुंचा रही है।
जयपाल अजमेर में युवाओं की नई उम्मीद का उदय — जनता को दिखने लगा बदलाव का रास्ता
डॉ. राजकुमार जयपाल की नियुक्ति के बाद अजमेर की जनता में एक नई उम्मीद जगी है। वर्षों से भ्रष्टाचार की मार झेलते आ रहे शहर की जनता का विश्वास है कि अब वह समय दूर नहीं जब इस भ्रष्टाचार के दोषियों से हिसाब मांगने के लिए लोग डॉ. जयपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।
अजमेर के नागरिकों की यह भी उम्मीद है कि अब शहर को सिर्फ उद्घाटन, माला पहनने और फीता काटने , ढोल बजवाने वाली राजनीति से निजात मिलेगी। जनता यह महसूस करने लगी है कि जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकताओं वाली राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही, पारदर्शिता और विकास की वास्तविक दिशा लाने का प्रयास करेगी।
अजमेर की राजनीति विशेषज्ञों में यह एक ऐसा बदलाव माना जा रहा है, जहां युवा नेतृत्व, आधुनिक सोच और जमीनी रणनीति मिलकर शहर को नई राह दिखा सकते हैं। जयपाल के नेतृत्व से संगठन में उत्साह है और यह विश्वास भी दिखाई दिया कि आने वाले समय में अजमेर कांग्रेस को निकाय चुनावों में सक्षम और दूरदर्शी युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।
वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनीष सेन, देहात अध्यक्ष प्रेम सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष पीयूष सुराणा, देहात उपाध्यक्ष मोहसिन खान रंगरेज, चंद्रेश सुनिया, हनुमान शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इकबाल खान चिता, जिला सचिव बीरम सिंह रावत, जिला महासचिव रोहित चौहान, शहर उपाध्यक्ष भरत खींची, ब्लॉक अध्यक्ष पीसांगन नरेंद्र चौहान, नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष मुनीर कुरैशी, मसूदा ब्लॉक अध्यक्ष इलियास खान चीता, शहर जिला उपाध्यक्ष मुकेश सुब्लानिया सहित अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया विभाग द्वारा जारी यह नेम प्लेट सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है, जिसे कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती तथा भविष्य के राजनीतिक संघर्षों की तैयारी का शुरुआती महत्वपूर्ण कदम बताया है।
