कायस्थ समाज के परिचय सम्मेलन का गणेश निमंत्रण एवं पोस्टर विमोचन

Spread the love

जयपुर। कायस्थ समाज की सेवाभावी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति द्वारा आयोजित 41वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन और 8 फरवरी 2026 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के पोस्टर का विमोचन मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर में किया गया।

गणेश दरबार में न्योता, पोस्टर विमोचन

समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गणेश जी को न्योता दिया। इसके बाद चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में सामूहिक परिचय सम्मेलन के पोस्टर और गणेश निमंत्रण का विधिवत विमोचन किया गया।

अलवर–सीकर–अजमेर संभागों में सफल आयोजन के बाद मुख्य कार्यक्रम की तैयारी

समिति अलवर , सीकर और अजमेर संभाग में सफल सम्मेलन आयोजित करने बाद । वर्ष 2026 में होने वाला मुख्य परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर समाज में दहेज रहित और संस्कारित वैवाहिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन करती आ रही है। इससे कायस्थ समाज के कुल और परम्पराओं को नई पीढ़ी समझ सकेगी ।

युगल नेहवारिया के निर्देशन में आयोजन की तैयारियां

समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युगल नेहवारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम महासभा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। उन्होंने समाज के सभी भामाशाहों, संस्थानों, ट्रस्ट एवं युवा साथियों से तन–मन–धन से सहयोग का आह्वान किया।

समाज में दहेज-मुक्त विवाह को बढ़ावा

कार्यक्रम में बताया गया कि चिन्हित जरूरतमंद परिवारों तक इस आयोजन की जानकारी पहुँचाने एवं परिचय सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी विभिन्न समितियों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को सौंपी गई है।
समूह विवाह के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को मंच मिलने के साथ ही दहेज-मुक्त और सरल विवाह की परंपरा मजबूत होगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक बोझ कम होगा।

8 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन

समिति अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने बताया कि परिचय सम्मेलन में पंजीकृत जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह 08 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

समाजसेवी और पदाधिकारी रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
जनार्दन माथुर, योगेश श्रीवास्तव, ललित सक्सेना, राजेश नेपालिया, रीना नेपालिया, आलोक श्रीवास्तव, वेणी प्रकाश माथुर, कमला सक्सेना, अनिता नेहवारिया, विजेंद्र माथुर, विमल माथुर, आशिमा माथुर, रत्नेश माथुर, साकेत माथुर, योगेश माथुर, जगदीश माथुर, दिलीप माथुर, सुखदेव माथुर तथा चित्रगुप्त सेना अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना सहित अनेक सामाजिक सदस्य।

One thought on “कायस्थ समाज के परिचय सम्मेलन का गणेश निमंत्रण एवं पोस्टर विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *