पुष्कर में आरंभ हुआ। ब्रह्मलीन महंत श्री केदार गिरी जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह
पुष्कर। 26 अक्टूबर पवित्र कार्तिक मास के शुभ अवसर पर पुष्कर स्थित श्री पंचदशनाम जूना (भैरव) अखाड़ा में ब्रह्मलीन महंत श्री केदार गिरी जी महाराज की स्मृति में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक सप्तदिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न होगा।
सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा
समारोह के तहत कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी से एकादशी तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसे कु. श्री विनीता दीदी द्वारा सुनाया जाएगा। श्रद्धालु भक्तों के लिए यह कथा आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाली मानी जा रही है।
मूर्ति स्थापना
कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 नवंबर (कार्तिक शुक्ल एकादशी) को अखाड़े परिसर में महाकालेश्वर शिव पंचायतन, महाकाली माता, भैरव तथा अनंतश्री विभूषित ब्रह्मलीन महंत श्री केदार गिरी जी महाराज की मूर्ति स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। इस दौरान मंत्रोच्चार, पूजन और आरती के साथ वातावरण भक्तिमय रहेगा।
विशाल भंडारा और भक्तों का संगम
इस अवसर पर भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें दूर-दूर से आने वाले साधु-संत और श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। यजमान के रूप में पुष्कर नगर परिषद के सभापति श्री कमल पाठक की उपस्थिति रहेगी।
श्री पंचदशनाम जूना (भैरव) अखाड़ा, पुष्कर के श्री दिगम्बर निरंजन गिरी जी महाराज ने बताया कि कार्तिक मास में शिव महापुराण कथा सुनने से भक्तों को विशेष पुण्य प्राप्त होता है और उनके जीवन में शुभता आती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर पुष्कर की पवित्र भूमि पर पधारकर शिवकृपा का लाभ लें।
📍 स्थान: श्री पंचदशनाम जूना (भैरव) अखाड़ा, पुष्कर
🗓️ समय: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक।


One thought on “पुष्कर:शिव महापुराण कथा एवं ब्रह्मलीन महंत श्री केदार गिरी जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह”