मोबाइल खो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम — राज्य सरकार ने जारी की साइबर एडवाइजरी

Spread the love

जयपुर, 08 अक्टूबर । डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और आमजन को सतर्क करने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान ने नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से “मोबाइल खो जाए तो क्या करें” महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

सरकार ने बताया कि मोबाइल फोन आज केवल संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान और वित्तीय लेन-देन का केंद्र बन चुका है। ऐसे में मोबाइल का खो जाना या चोरी हो जाना बड़ी परेशानी और जोखिम का कारण बन सकता है। लेकिन अब नागरिक अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक कर सकते हैं।

कैसे करें मोबाइल ट्रैक और ब्लॉक

राज्य सरकार की एडवाइजरी के अनुसार, कोई भी व्यक्ति http://sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाकर CEIR (Central Equipment Identity Register) की मदद से अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकता है।
यह एक केंद्रीकृत राष्ट्रीय प्रणाली है, जिसके जरिए मोबाइल डिवाइस को उसके IMEI नंबर के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है।

यदि मोबाइल चोरी हो जाए तो इस पोर्टल से उसे देश के सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर ब्लॉक किया जा सकता है
ब्लॉक किए गए फोन को अगर कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सकती है। इससे मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना खत्म हो जाती है।

मिल जाने पर कर सकते हैं अनब्लॉक

मोबाइल मिल जाने पर , यही प्रक्रिया अपनाकर उसे फिर से अनब्लॉक किया जा सकता है।

सरकार का मानना है कि यह कदम साइबर अपराधों की रोकथाम में एक बड़ा हथियार साबित होगा।
जनता से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें और किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही कार्रवाई करें।

राज्य सरकार ने कहा है कि डिजिटल सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और थोड़ी सी सावधानी से हम न केवल खुद को बल्कि अपने पूरे डिजिटल समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।

ईश्वरीय वाणी” सुनें कलयुग का अंत


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *