अजमेर सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय में आई टी पदों को बढ़ाने की मांग, यूनियन प्रतिनिधियों ने उप-निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

ज्ञापन सौंपते हुए आईटी यूनियन प्रतिनिधि और उप निदेशक भानु प्रताप सिंह गुर्जर

सोशल मीडिया, ई-फाइलिंग और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जनसम्पर्क विभाग में आईटी स्टाफ की भारी कमी

अजमेर, 26 सितम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में आईटी संवर्ग के नवीन पदों और पुनर्गठन की मांग को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई अजमेर ने शुक्रवार को उप निदेशक भानु प्रताप सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि वर्तमान में अजमेर जनसम्पर्क कार्यालय में केवल एक सूचना सहायक का पद स्वीकृत है, जबकि संभाग स्तरीय कार्यालय के कामकाज को देखते हुए कम से कम एक प्रोग्रामर, दो सहायक प्रोग्रामर और तीन सूचना सहायक के पद तत्काल सृजित होना आवश्यक हैं

डिजिटल युग में सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को आईटी संसाधनों से मजबूत करना जरूरी है।

महासचिव अनिल लालवानी ने उप निदेशक को अवगत कराया कि विभाग की दैनिक गतिविधियों में आईटी की भूमिका अहम हो चुकी है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं, वीवीआईपी विजिट, सोशल मीडिया अपडेट, ई-फाइलिंग और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्य करने के लिए आईटी कार्मिकों की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “डिजिटल राजस्थान” के लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालयों में पर्याप्त आईटी स्टाफ होना समय की मांग है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आईटी कार्मिक पवन यादव और बरखा मित्तल भी उपस्थित रहे।

जानकारों का मानना है कि सूचना प्रौद्योगिकी के मजबूत ढांचे के बिना न तो योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार संभव है और न ही जनता तक सही समय पर सूचना पहुंच सकती है। यदि आईटी पदों का विस्तार होता है तो सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता दोनों बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *