जयपुर: मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर ने दान के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस बार मात्र एक महीने में मंदिर को 41 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। दान पात्रों से 33.21 करोड़ और ऑनलाइन/भेंट कक्ष से 8.45 करोड़ रुपये मिले। भक्तों ने 1 करोड़ का 660 ग्राम सोना और 2 करोड़ रुपये मूल्य की 84 किलो चांदी अर्पित की। पिछले साल अप्रैल में यह आंकड़ा 25 करोड़ था, जिसे इस बार पार कर लिया गया है। सात चरणों में हुई गणना के बाद स्पष्ट है कि ‘व्यापार के संरक्षक’ सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा लगातार बढ़ रही है।
