औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितम्बर तक

Spread the love

अजमेर, 24 सितम्बर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि गुरुवार, 25 सितम्बर रात 11.59 बजे बढ़ाई गई है। संस्थान के प्रभारी एवं उप निदेशक श्री अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि इन सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदक ऑनलाइन एसएसओ (SSO)पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष निर्धारित है। विशेष प्रावधान के तहत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शुल्क पूर्णतः माफ रहेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट, योग्यता संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ व्यक्तिगत रूप से संस्थान में प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि शुक्रवार, 26 सितम्बर शाम 5 बजे तक रखी गई है।

प्राप्त आवेदनों की जांच एवं मेरिट सूची का प्रकाशन शनिवार, 27 सितम्बर को शाम 4 बजे तक संस्थान के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा। उप आचार्य श्रीमती गामिनी शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर सभी श्रेणियों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार, 29 सितम्बर प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों एवं कोशन मनी सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

सभी आई टी आई ट्रेड/कोर्स में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन कोर्स को सिख कर छात्र-छात्राएं आगे रोजगार या स्वरोजगार के लिए तैयार होते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक व्यवसाय की विस्तृत जानकारी एवं रिक्त स्थानों की सूची संस्थान परिसर में प्रदर्शित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *