पैर कटकर हुआ अलग, सड़क पर तड़पती युवती ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

अजमेर: गुरुवार सुबह एक ट्रक ने वरुण सागर जाने वाले मार्ग स्थित विध्यापीठ के पास दो पहिया वाहन पर आ रहे गजानन्द और उसकी पुत्री को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी उनकी पुत्री संध्या नीचे गिर गई। जिसके कारण उसके शरीर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया । जिसके कारण संध्या का एक पैर अलग हो गया । वहीं गजानन्द को मामूली चोट लगी ।

संध्या को जख्मी हालात में अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया । संध्या की मौत के बाद उसके माता पिता सहित परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

हादसे के बाद पिता गजानन्द अपनी पुत्री संध्या को दिलासा दिलाते रहे । यह देख राहगीरों की आँखें नम हो गई तो कुछ शासन प्रशासन को दोषी बताते रहे ।

संध्या ग्रेजुएशन के बाद एम.ए. की पढ़ाई के साथ साथ सिविल सर्विस में जाने की तैयारी कर रही थी ।  

जिम्मेदार कौन …………..?

One thought on “पैर कटकर हुआ अलग, सड़क पर तड़पती युवती ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *