रोझौही में छठे दिन भी नहीं बुझी विरोध की चिता, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का 7 दिन का अल्टीमेटम; आत्मदाह की चेतावनी से बढ़ी चिंता

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का चिता आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने परियोजना निरस्त करने के लिए शासन-प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की गंभीर चेतावनी दी। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

रोझौही में दीपावली पर नहीं जले दीये, न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा फैसला; विमला कोल के परिवार की भी सूनी रही दिवाली, जमुना आदिवासी से संदीप कोल तक उठी एक आवाज

रीवा जिले के रोझौही में इस बार दीपावली पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीये नहीं जलाने का फैसला लिया। प्रस्तावित 440 मेगावाट न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जमुना आदिवासी, समसेर आदिवासी, संदीप कोल और छोटाले कोल सहित ग्रामीण आंदोलन पर डटे रहे। वहीं आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाली विमला कोल के परिवार की दीपावली भी सूनी रही। ग्रामीणों का कहना है—जमीन, जल, जंगल और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

रोझौही न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के विरोध में फिर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे नागरिक, 12 अक्टूबर के ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

रोझौही न्यूक्लियर परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है। 12 अक्टूबर के ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने 3 नवंबर को दोबारा कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

संभागायुक्त रीवा को ज्ञापन: रेडिएशन, बीमारी और विस्थापन का डर: रीवा के रोझौही में टाटा न्यूक्लीयर पावर प्रोजेक्ट का चौतरफा विरोध

रीवा में रोझौही न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के विरोध में संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक

Google पर “Corex City of India” खोजें तो सामने आता है रीवा का नाम, यह पहचान नहीं बल्कि पूरे शहर के माथे पर गंभीर सवाल

Google पर “Corex City of India” जैसे शब्दों से रीवा का नाम जुड़ना शहर की सामाजिक छवि को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस कार्रवाई के बावजूद सप्लाई नेटवर्क और रीवा की बदलती पहचान को लेकर बहस तेज है।

सेमरिया में 120 शीशी नशीली कफ सिरप से खुली सप्लाई की कड़ी, फरार प्रमोद उर्फ लाला गिरफ्तार

सेमरिया पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में फरार आरोपी प्रमोद शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। पूर्व कार्रवाई में 120 शीशी कफ सिरप और बाइक जब्त हुई थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

रतहरा में आधी रात सड़क हादसे के बाद बवाल, दो गुट भिड़े; थार-बोलेरो में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

रीवा के रतहरा स्थित लैंडमार्क होटल के सामने देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। थार और बोलेरो में तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। गोलीबारी के दावों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उज्जैन में अपने ही पैतृक घर पर चली सीएम मोहन यादव की गेती, सिंहस्थ की राह में विकास के लिए खुद आगे आए

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं गेती चलाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेजों से सामाजिक भवन पर कब्जे का आरोप, गर्ल्स हॉस्टल भी संचालित भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता…