पुष्कर मेला 2025 : “वाइब्रेंट कलर्स ऑफ पुष्कर” फोटोग्राफी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Spread the love

अजमेर, 29 अक्टूबर
श्री पुष्कर मेला 2025 के अवसर पर इस बार फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास मौका मिलने जा रहा है। अजमेर जिला प्रशासन की ओर से “वाइब्रेंट कलर्स ऑफ पुष्कर फोटोग्राफी कंपटीशन” का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगी।

आईएएस डॉ. नेहा राजपूत ने बताया कि प्रतिभागी 22 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच क्लिक किए गए फोटो इस प्रतियोगिता में भेज सकते हैंकैमरा या मोबाइल से ली गई तस्वीरें 3 नवंबर रात 12 बजे तक ईमेल — pushkarfairphotocompetition@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। साथ ही प्रतिभागी को अपने आधार कार्ड (दोनों तरफ की फोटो) और मोबाइल नंबर भी संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 5 फोटो (JPEG फॉर्मेट, ओरिजिनल साइज में) भेज सकता है। अगर सभी फोटो एक साथ अटैच न हो पाएं तो अलग-अलग मेल भी भेजी जा सकती हैं। ध्यान रहे — किसी भी फोटो पर नाम या वाटरमार्क नहीं होना चाहिए। फोटो क्लिक करने से पहले कैमरा में दिनांक और समय सेट करना जरूरी रहेगा।

प्रतियोगिता का परिणाम 5 नवंबर को घोषित किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे —
🏆 प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
🥉 तृतीय पुरस्कार: ₹5,100

निर्णायकों द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। चयनित तस्वीरों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिससे पुष्कर मेले के रंग, संस्कृति और परंपरा को एक नई पहचान मिलेगी।

✨ पुष्कर के रंगों को अपने कैमरे में कैद करें और जीतें शानदार पुरस्कार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *