प्रधानमंत्री मोदी का बांसवाड़ा दौरा: 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Spread the love

बांसवाड़ा, 25 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नापला गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की ऊर्जा, बुनियादी ढाँचा, स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली परियोजनाओं की शुरुआत की।

वीडियो देखें :-

प्रधानमंत्री ने 42,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,800 मेगावाट क्षमता वाली माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य का दूसरा परमाणु संयंत्र होगी और 2032 तक वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार होने की उम्मीद है। परियोजना माही डेम के पास स्थापित की जाएगी और भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 63,683 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ने उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और दो नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और 250 बिस्तरों वाले आरबीएम अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आदिवासी समुदायों की समृद्धि और सम्मान के लिए आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना हमारी प्राथमिकता है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर विकास में रुकावट डालने का आरोप लगाया और कहा कि भारत अब बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बांसवाड़ा दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र न केवल ऊर्जा और बुनियादी ढाँचा में, बल्कि रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने वाला है।प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजनाओं की शुरुआत से राज्य में ऊर्जा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कल्याण के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का विकास नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :-

One thought on “प्रधानमंत्री मोदी का बांसवाड़ा दौरा: 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *