✨ सत्य, धर्म और शिवशक्ति को समर्पित ✨
आज का दिन मेरे जीवन का अविस्मरणीय और पावन क्षण है।
खबर वन न्यूज का प्रथम अंक प्रकाशित हो रहा है, और यह गौरवशाली शुरुआत संयोग से प्रियांशी सक्सेना (मेरे भाई शैलेन्द्र सक्सेना की सुपुत्री) के जन्म दिवस के अवसर पर हो रहा है।
प्रियांशी हमारे परिवार में साक्षात् माता का रूप हैं, और उनके इस मंगल दिन पर यह शुभ कार्य प्रारंभ होना हमारे लिए दिव्य आशीर्वाद है।
इस अवसर पर मैं भगवान रणथंभोर गणेश जी, प्राचीन लक्ष्मी विनायक, मेरे गुरु महादेव, गुर विष्णु ,गुरु ब्रह्मा जी चित्रगुप्त जी,माता रानी की कृपा,तीनों लोकों के गुरुजनों, नीलकंठ महादेव, मेरी कुल देवी, देवताओं, पितृमंडल, गुरुमंडल और प्रकृति के पंच तत्वों को सादर नमन करता हूँ। “त्वं शरणम ब्रजेश “
साथ ही, अपने पुत्र चिराग के सानिध्य और प्रेरणा से मैं अनुभव करता हूँ कि इन्हीं आशीर्वादों और शक्तियों ने मुझे यह अख़बार प्रकाशित करने का साहस और सामर्थ्य प्रदान किया है।
आज मैं इस समाचार-पत्र को गुरु शक्तियों के आशीर्वाद से आप सभी के साथ –
👉 राष्ट्र, धर्म और सत्य शिवशक्ति को समर्पित करता हूँ।
मेरा वचन है कि मेरी लेखनी तलवार की तरह जनता की आवाज़ बनेगी,
अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठेगी,
और शासन तक सीधे जनमानस की पीड़ा व सत्य पहुँचाएगी।
यही मेरा धर्म है, यही मेरा संकल्प और यही “खबर वन न्यूज” की आत्मा होगी।
संपादक : “खबर वन न्यूज“
देवेंद्र सक्सेना
