कुलदीप सेंगर की जमानत: CBI सुप्रीम कोर्ट जाएगी, पीड़िता ने राहुल-सोनिया से जताई न्याय की उम्मीद

Spread the love

नई दिल्ली: (मीडिया) उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा निलंबन के साथ जमानत दे दी, जिसके बाद मामला फिर सुर्खियों में है। इस फैसले को लेकर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर को जमानत के तहत उन्हें निम्न शर्तों का पालन करना होगा
15 लाख रुपये का निजी मुचलका जमा करना
पीड़िता के घर से 5 किमी के दायरे में प्रवेश नहीं करना
हर सोमवार स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करना
पासपोर्ट जमा करना
पीड़िता या परिवार को धमकी या कोई अप्रत्यक्ष प्रयास न करना
हालांकि, सेंगर पिता की मौत से जुड़े अन्य केस में जेल में हैं, इसलिए पूरी तरह बाहर नहीं आए हैं।

पीड़िता की मुलाकात राहुल और सोनिया गांधी से

दिल्ली में हुई मुलाकात में उन्नाव रेप पीड़िता और उनके परिवार ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सीधे बातचीत की।
पीड़िता ने अपनी भय और असुरक्षा का जिक्र किया । उन्होंने कहा कि आरोपी बाहुबली,और राजनीतिक पृष्ठभूमि से है जो बाहर रहता है तो उनको और उनके परिवार को खतरा है ।
पीड़िता की आँखों में आंसू देख राहुल और सोनिया की आँखें भी नाम हो गई ।राहुल गांधी ने पीड़िता को हर तरह से न्याय, सुरक्षा और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
मुलाकात के दौरान पीड़िता ने विशेष रूप से अनुरोध किया कि CBI और सुप्रीम कोर्ट में उनके मामले को मजबूती से सशक्त रूप से पेश किया जाए।

One thought on “कुलदीप सेंगर की जमानत: CBI सुप्रीम कोर्ट जाएगी, पीड़िता ने राहुल-सोनिया से जताई न्याय की उम्मीद

  1. Pingback: Anonymous

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *