दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारा ,ले भागे सोने की चैन पुलिस ने किया मामला दर्ज

Spread the love

अजमेर। वैशाली नगर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंदिर जा रही एक वृद्धा चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

शिकायतकर्ता आशीष जैन के अनुसार, उनकी मां सुधा जैन 28 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे मंदिर जाने निकली थीं। तभी ही श्मशान पास पीछे से दो बाइक सवार आए। युवक बिना नंबर की मोटर साइकल पर आए जिनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी। आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनकी मां के गले से सोने की चैन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एएसआई तेजा राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यहां सुनें ईश्वरीय वाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *