अजमेर। 20 नवम्बर। प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत पदमिनी देवी महिला बटालियन आरएसी सीकर कैंप अजमेर तथा 11वीं बटालियन आरएसी वजीराबाद (रियर मुख्यालय नारेली) के लिए आयोजित कॉनिस्टेबल (सामान्य एवं चालक) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.police.rajasthan.gov.in उपलब्ध करा दिया गया है।
पदमिनी देवी महिला बटालियन की कमाण्डेंट मोनिका सेन ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की सूची हाड़ी रानी महिला बटालियन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-तौल एवं दक्षता परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा की तिथि एवं समय शीघ्र जारी किया जाएगा।
वहीं 11वीं बटालियन के कमाण्डेंट केवल राम ने बताया कि बटालियन के रियर मुख्यालय नारेली में भी नोटिस बोर्ड पर सूची उपलब्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने हेतु निर्धारित तिथि पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें।
पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए समय-समय पर विभागीय वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

https://shorturl.fm/pf4k8
https://shorturl.fm/bRbTA