अजमेर। माकड़वाली रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल, यूनिट ऑफ कायस्थ पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
बच्चों ने आकर्षक देशभक्ति परिधानों में कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और उत्साह ने समारोह में विशेष रंग भर दिया। स्कूल प्रांगण को केसरिया, सफेद और हरे रंग से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर तिरंगे के रंगों में नजर आया।
कार्यक्रम में कायस्थ पाठशाला के सदस्य ज्योति नाग, अनिल नाग, अशोक माथुर, गिरिराज माथुर, अमित माथुर, सुरेश माथुर, आदित्य नारायण माथुर एवं राकेश माथुर सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं गीता मैडम और जिया उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका कुमुदिनी पंत ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं, बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया।
