सीटों पर अड़े चिराग: कहा- “मैं सब्ज़ी पर नमक की तरह हूँ” –नीतीश की तारीफ, NDA में बढ़ी हलचल

Spread the love

पटना। (प्र.स.) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “अनुभवी नेता” और “राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण” बताया, लेकिन सीट बंटवारे पर वह अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

चिराग ने कहा— “मैं राजनीति में सब्ज़ी पर नमक की तरह हूँ, कम रहूं तो भी स्वाद बिगड़ेगा और ज्यादा रहूं तो भी।” इस बयान ने बिहार NDA में सीटों को लेकर चल रही खींचतान को और तेज कर दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चिराग की यह रणनीति उन्हें “किंगमेकर” की स्थिति में ला सकती है। नीतीश कुमार की तारीफ करके उन्होंने संकेत दिया है कि वे गठबंधन में बने रहना चाहते हैं, लेकिन सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

कुल मिलाकर, चिराग के “नमक वाले बयान” से बिहार NDA की राजनीति में तड़का लग गया है और आने वाले दिनों में गठबंधन के भीतर और भी हलचल देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *