कैथा के श्रीमद् शारदा देवी मंदिर में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Spread the love

सत्यनारायण कथा, दुर्गा चालीसा पाठ और आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

रीवा। । यज्ञों की पावन एवं पुनीत स्थली कैथा स्थित श्रीमद् शारदा देवी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार, 11 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता रानी के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।कैथा की प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार हनुमान मंदिर प्रांगण में मुख्य धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत श्रीमद् शारदा देवी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ भगवान सत्यनारायण की कथा से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दुर्गा चालीसा का पाठ किया।पूजन-अर्चन एवं आरती के पश्चात मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।आयोजन के संयोजक शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि समस्त धार्मिक अनुष्ठानों एवं भंडारे का आयोजन श्रीमद् भागवत कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में किया जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र में सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाना है।भंडारे को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *