खबरवन न्यूज़ । धर्म-आस्था
भारतीय परंपरा में प्रत्येक देवता का एक विशेष वार माना जाता है । भगवान गणेश का प्रिय दिन बुधवार है । सवाल उठता है कि आखिर बुधवार ही गणेश जी का वार क्यूँ माना गया ?
धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार गणेश जी को बुद्धि, विद्या और विवेक का अधिपति कहा गया है। वहीं, ज्योतिष में बुध ग्रह को भी बुद्धि, वाणी और गणना का कारक माना जाता है। इसी कारण बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया।
पौराणिक मान्यता है कि जब देवताओं के वार निर्धारित किए गए तो बुधवार का दिन गणपति जी को अर्पित हुआ। धार्मिक आस्था के अनुसार बुधवार को गणेश व्रत करने से व्यक्ति के कार्यों में विघ्न दूर होते हैं और बुद्धि दोष समाप्त होते हैं। यही कारण है कि व्यापारी वर्ग विशेष रूप से बुधवार को गणेश पूजा करता है, ताकि कारोबार में उन्नति हो।
बुधवार को भगवान गणेश को दुर्वा, मोदक और हरी वस्तुएं अर्पित करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गणेश आराधना से धन, विद्या और सफलता की प्राप्ति होती है।
बुधवार का दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि गणेश भक्ति और बुद्धि को जागृत करने का दिन है ।
हनुमान शक्तियाँ –https://khbaronenews.com/2025/08/19/the-day-of-worship-of-hanuman-ji-and-his-special-powers/

One thought on “बुधवार का दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि गणेश भक्ति और बुद्धि को जागृत करने का दिन है ।”