अजमेर: आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व पार्षद एवं महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने वार्ड संख्या 78 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करते हुए विधिवत आवेदन जमा कराया।
आवेदन प्रस्तुत करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। भारती श्रीवास्तव ने अपने राजनीतिक व सामाजिक अनुभवों को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और वार्डवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और स्थानीय जनता का समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा।
भारती श्रीवास्तव के आवेदन दाखिल करने के साथ ही वार्ड 78 में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। समर्थकों ने इस अवसर पर क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
