AFMS ने रचा चिकित्सा इतिहास: आर्मी हॉस्पिटल R&R में पहली बार ब्रेन स्टेम की रोबोटिक स्टीरियोटैक्टिक ब्रेन बायोप्सी सफल

Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है।Armed Forces Medical Services के अंतर्गत Army Hospital (Research and Referral) के अंतर्गत न्यूरोसर्जरी विभाग ने पहली बार ब्रेन स्टेम रोबोटिक स्टीरियोटैक्टिक ब्रेन बायोप्सी सफलतापूर्वक संपन्न कर चिकित्सा विज्ञान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह अत्याधुनिक प्रक्रिया मस्तिष्क के अत्यंत संवेदनशील और जटिल हिस्से ब्रेन स्टेम से अत्यधिक सटीकता के साथ ऊतक (टिश्यू) का नमूना प्राप्त करने के लिए की जाती है। रोबोटिक तकनीक और स्टीरियोटैक्टिक नेविगेशन के उपयोग से यह प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, सटीक और कम जोखिम वाली मानी जाती है।

यह उपलब्धि आर्मी हॉस्पिटल R&R के न्यूरोसर्जरी विभाग की चिकित्सीय उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीक को अपनाने की प्रतिबद्धता और विश्वस्तरीय रोगी देखभाल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। साथ ही यह सफलता दूरदर्शी नेतृत्व, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमवर्क भावना और नवाचार के प्रति निरंतर प्रयास का भी प्रमाण है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक के सफल उपयोग से भविष्य में जटिल मस्तिष्क रोगों के निदान और उपचार में नई संभावनाएं खुलेंगी तथा मरीजों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकेगी । सोर्स: डिफेंस मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *