कानपुर : ITBP जवान पहुंचा कटा हाथ लेकर कमिश्नरेट हिल गया पूरा पुलिस सिस्टम!”

Spread the love

हथियारबंद ITBP कमांडो ने घेरा CP ऑफिस”

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आखिर क्यों आमने-सामने आए जवान और कमिश्नरेट?

नई दिल्ली/ कानपुर(मीडिया): उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र को हिला कर रख दिया। सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर खबर वायरल हुई जिसमें “ITBP के हथियारबंद कमांडो ने CP ऑफिस को घेर लिया,शुरुआत में इसे पुलिस और ITBP के बीच टकराव के रूप में दिखाया गया, लेकिन बाद में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले की असली तस्वीर उजागर कर दी।

सौजन्य से : भारत समाचार वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1MJdzx5EMC

मामला ITBP की 32वीं बटालियन से जुड़े एक जवान की मां के इलाज में कथित लापरवाही से जुड़ा बताया गया। जानकारी के अनुसार जवान की मां का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिवार का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि 17 मई 2026 को डॉक्टरों को महिला का हाथ काटना पड़ा।

परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की गलती के बावजूद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज ITBP जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर सीधे कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंच गया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ITBP कर्मियों और परिचितों की भीड़ इक्कठी हो गई ।

घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे और कई चैनलों ने इसे “ITBP कमांडो ने घेरा CP ऑफिस” कहकर प्रसारित किया। वायरल ग्राफिक्स और ब्रेकिंग न्यूज़ ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि मामला अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर था, न कि किसी आधिकारिक सुरक्षा बल टकराव का।

इसे भी पढ़ें :

मामले के तूल पकड़ने के बाद कानपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से बातचीत की और CMO कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई। अस्पताल की भूमिका, इलाज की प्रक्रिया और मेडिकल लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार मेडिकल बोर्ड गठित कर पूरे उपचार की समीक्षा भी कराई जा रही है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। कई लोगों ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो मामला इतना न बढ़ता। वहीं प्रशासन ने फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य होने की बात कही है।

सोर्स : वीडियो भारत समाचार,नवभारत टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *