देशभर के टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट बंद अब डिजिटल देना होगा टैक्स

Spread the love

नई दिल्ली। देश के राजमार्गों पर वाहन लेकर चलने वालों के लिए नया नियम लागू। टोल वसूली को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए 10 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान समाप्त कर दिया है। अब वाहन चालकों को टोल शुल्क केवल डिजिटल माध्यमों से ही चुकाना होगा।

सरकार के इस फैसले के तहत अब टोल भुगतान के लिए और (यूपीआई) जैसे विकल्प ही मान्य होंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य टोल वसूली में पारदर्शिता लाना, समय की बचत करना और लंबी कतारों से राहत दिलाना है।

हालांकि, वर्तमान में यह नियम सभी राज्यों में लागू नहीं किया गया है। तमिलनाडु,केरला,पश्चिम बंगाल,आसाम, पांडिचेरी और केंद्र शासित प्रदेश में अभी चुनावी प्रक्रिया जारी है, जिसके चलते वहां आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस निर्णय को फिलहाल स्थगित रखा गया है।

सरकार का मानना है कि डिजिटल टोल प्रणाली लागू होने से न केवल भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी, बल्कि राजमार्गों पर यातायात भी सुचारु रूप से संचालित होगा। अब वाहन चालकों के लिए जरूरी हो गया है कि वे अपने वाहनों पर FASTag सक्रिय रखें या डिजिटल भुगतान के अन्य साधनों को तैयार रखें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

इसे भी पढ़ें;:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *