नई दिल्ली। (मीडिया) पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए अब बायोमेट्रिक आधार आधारित e-KYC अनिवार्य कर दिया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार, अब गैस उपभोक्ताओं को e-KYC के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन के जरिए आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके लिए केवल गैस कंपनी का मोबाइल ऐप और ऐप आवश्यक होगा।
यह नियम खासतौर पर के 10.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए वर्ष में कम से कम एक बार यह ऑनलाइन e-KYC सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
कैसे करें e-KYC?
घरेलू LPG ग्राहक निम्न आसान चरणों के जरिए e-KYC पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप में उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जो गैस कनेक्शन से जुड़ा है।
- Menu या Services सेक्शन में जाकर “Aadhaar e-KYC” या “Re-KYC” विकल्प चुनें।
- शर्तों को स्वीकार कर चेहरे की पहचान (Face Authentication) प्रक्रिया शुरू करें।
- Aadhaar FaceRD ऐप के माध्यम से फ्रंट कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें (पलक झपकाना आवश्यक)।
- आधार विवरण स्क्रीन पर आने के बाद “Submit” पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें।
सरकार का मानना है कि इस कदम से फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और पात्र उपभोक्ताओं तक ही सब्सिडी का लाभ पहुंचेगा।
