रक्षा मंत्रालय की ओर से फुल ड्रेस रिहर्सल आम जनता के लिए निःशुल्क पास 15 और 16 जनवरी तक ऑनलाइन उपलब्ध

Spread the love

नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस 2026 की भव्य परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन 23 जनवरी 2026 को देश की शान कर्तव्य पथ पर किया जाएगा। इस अवसर को आम नागरिक भी प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फुल ड्रेस रिहर्सल को देखने के लिए निःशुल्क पास 15 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन पासों को इच्छुक नागरिक आमंत्रण (Aamantran) की आधिकारिक वेबसाइट https://rashtraparv.mod.gov.in/ से सीधे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देते हुए सरकार ने आमंत्रण मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पास बुक करने की व्यवस्था की है।

आमंत्रण मोबाइल ऐप Android (Gov.in ऐप स्टोर) और iOS ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। नागरिक ऐप को डाउनलोड कर आसानी से पास बुक कर सकते हैं। ऐप को दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में परेड की पूरी झलक देखने को मिलती है, जिसमें सशस्त्र बलों की टुकड़ियां, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होती हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस रिहर्सल को देखने पहुंचते हैं। सरकार द्वारा पासों की ऑनलाइन और निःशुल्क व्यवस्था से आम जनता की भागीदारी को और अधिक सशक्त किया गया है ।

एंड्रॉइड (Gov.in ऐप स्टोर)

A qr code on a white backgroundDescription automatically generated

आईओएस ऐप स्टोर

A qr code on a white backgroundDescription automatically generated

पास बुक करने का विवरण इस प्रकार है:

कार्यक्रमपास/पंजीकरण का नामकरणसारणी
गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल  (23.01.2026)नि:शुल्क(0 रुपये)15-16 जनवरी, 2026, सुबह 9 बजे से लेकर दिन का कोटा समाप्त होने तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *