44वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 शुरू, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उद्घाटन

Spread the love

नई दिल्ली। (PIB) 44वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2025) शुक्रवार 14 नवंबर को भव्य रूप से शुरू हुआ। वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में मेले का उद्घाटन किया। PIB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह मेला 14 दिन, अर्थात 14 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा।

उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री ने कहा कि यह मेला “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा को मजबूत करता है और देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ-साथ हस्तशिल्प, स्टार्ट-अप इकाइयों और राज्यों के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने का एक व्यापक मंच प्रदान करता है।

मेले में विभिन्न राज्यों, सरकारी विभागों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शनी में लगाए हैं । इसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। इसके माध्यम से देश के छोटे कारीगरों, उद्यमियों और निर्माताओं को बड़े बाजार का सीधा लाभ मिलेगा।

आम जनता के लिए भी यह मेला बेहद उपयोगी है। लोग एक ही स्थान पर देश-विदेश के उत्पादों, तकनीक और विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रू-बरू हो सकते हैं। वहीं, उद्योग जगत के लिए यह मेला निर्यात बढ़ाने, नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने और निवेश को आकर्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

PIB के अनुसार, IITF-2025 भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती के साथ देश विदेशों तक कारोबार को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख आयोजन है, जो व्यापार, नवाचार और रोजगार सृजन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *