तिवनी के बेटे प्रकाश तिवारी ने राष्ट्रीय मंच पर गाड़ा सफलता का झंडा, देशभर के क्रिएटर्स को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया

रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिवनी निवासी प्रकाश तिवारी ने भारतीय युवा कांग्रेस क्रिएटर्स क्लब में देशभर के प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान हासिल किया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।