जयपुर में मिलावट खोरों पर छापे

Spread the love

जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग और जयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध व मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदामों और दुकानों से मिलावटी घी, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें जांच के लिए सीज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *