पिंक टॉयलेट पर ताला,पुष्कर मेले में महिला यात्रियों को परेशानी

Spread the love

पूरा प्रशासन पुष्कर में फिर भी नहीं मिल रही सुविधा

स्थान – पुष्कर (अजमेर), 4 नवंबर

पुष्कर मेले में इस बार प्रशासन स्वच्छता और सुविधा के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आ रही है। लाखों रुपए की लागत से बनाए गए “पिंक टॉयलेट” या लक्जरी प्रसाधन केंद्र पर ताले लटके हुए हैं। जहां एक ओर यह टॉयलेट महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए थे, वहीं दूसरी ओर इन्हें मेले के समय बंद कर देने से यात्रियों और स्थानीय महिलाओं को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि सरकार ने इन टॉयलेट्स का निर्माण विशेष रूप से महिलाओं के लिए कराया था ताकि मेले में आने वाली महिलाएं सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर प्रसाधन कर सकें। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि शाम होते ही इन टॉयलेट्स को कर्मचारी ताले लगाकर बंद कर चला जाता है। इस वजह से महिलाओं को मजबूरन खुले में या सड़क किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है, जो स्वच्छ भारत मिशन की भावना के विपरीत है।

परिवार के साथ मेले में आए श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास पुरुषों के लिए कोई सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे मेले क्षेत्र में बदबू फैलने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रशासन की “स्वच्छता व्यवस्था” पर बड़ा सवाल उठाती है।

इतना ही नहीं, पुष्कर में बने अन्य सार्वजनिक टॉयलेट्स पर यात्रियों से ₹10 तक वसूले जा रहे हैं। यह वसूली यात्रियों के साथ खुली लूट के समान है, जबकि धार्मिक स्थलों पर ऐसी सुविधाएं निःशुल्क होनी चाहिए।

पिंक टॉयलेट बनाने का उद्देश्य

पिंक टॉयलेट्स का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक शौच सुविधा प्रदान करना था।
इन टॉयलेट्स को विशेष रूप से

  • महिलाओं की सुरक्षा,
  • स्वच्छता मानकों में सुधार,
  • मेन हाइजीन से जुड़ी सुविधाएं (जैसे सेनेटरी वेंडिंग मशीन, वॉशरूम, नल, डस्टबिन आदि),
  • और यात्रियों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत आधुनिक प्रसाधन केंद्र उपलब्ध कराना था।

लेकिन पुष्कर मेले के दौरान इन पिंक टॉयलेट्स पर लगे ताले प्रशासनिक उदासीनता और योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर रहे हैं।
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इन टॉयलेट्स को 24 घंटे खोला जाए और उपयोग के लिए निशुल्क रखा जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

One thought on “पिंक टॉयलेट पर ताला,पुष्कर मेले में महिला यात्रियों को परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *