“सब मिलकर रोकेंगे, तब भी नहीं रुकूंगा…”: राजेंद्र शुक्ल का बड़ा संदेश, रीवा स्वास्थ्य कांड में कार्रवाई का दायरा और बढ़ा
रीवा में कल्पना मिश्रा मौत प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के सख्त रुख के बीच कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी निलंबित, अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश और अलग मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं समाप्त की गईं।
