दिवाली 2025: सिर्फ 71 मिनट का शुभ मुहूर्त ! लक्ष्मी पूजा का होगा विशेष महत्व, जानें सही समय और विधि

Spread the love

अजमेर। कार्तिक अमावस्या पर आज पूरे देश में दीपों का पर्व दीवाली मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के इस पर्व पर इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त बेहद सीमित है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त मात्र 71 मिनट का रहेगा, जिसमें श्रद्धा और विधि से की गई पूजा से धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

🌼 पूजा विधि

दीपावली की शाम घर की सफाई और सजावट के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख कर पूजा स्थान तैयार करें।

  1. चांदी, तांबे या मिट्टी के दीपक में शुद्ध घी का दीप जलाएं।
  2. मां लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्तियों को लाल कपड़े पर स्थापित करें।
  3. हल्दी, चावल, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य से पूजा करें।
  4. लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पित कर “श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
  5. अंत में घर के हर कोने में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष मानते हैं कि इस बार दीवाली पर शुभ ग्रह स्थिति बन रही है, जिससे धन योग मजबूत रहेगा।
जो लोग इस 71 मिनट के मुहूर्त में पूजा करेंगे, उनके घर में लक्ष्मी की स्थायी कृपा बनी रहेगी।

दीवाली पर एक दीप गरीब, असहाय और गौमाता के नाम का भी अवश्य जलाएं — यही सच्चे अर्थों में दीपोत्सव की भावना है।

आप सभी पाठकों को “खबर वन न्यूज” की ओर से दीपोत्सव के इस पावन उत्सव पर हार्दिक बधाई माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे । भारत सदा आर्थिक उन्नति करता रहे । “त्वं शरणम् बृजेश” जय श्रीराम,हर हर हर महादेव ।।

प्रतिदिन सुनें:”ईश्वरीय वाणी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *