सिंगापुर में प्रधानमंत्री मोदी और लॉरेंस वोंग की मुलाकात –

Spread the love

सिंगापुर में प्रधानमंत्री मोदी और लॉरेंस वोंग की मुलाकात – संबंध सिर्फ कूटनीति से आगे, बनेगा तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए

सिंगापुर यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रेस मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-सिंगापुर के रिश्ते पारंपरिक कूटनीति से कहीं आगे हैं और यह “पार्टनरशिप विद पर्पज़” है ।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात में कई अहम बिंदुओं पर जोर दिया:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को तेज करने पर सहमति।

Act East Policy में सिंगापुर को भारत का सबसे मजबूत स्तंभ बताया।

पहल्गाम आतंकी हमले पर सिंगापुर की सहानुभूति और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा – “आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना मानवतावादी देशों का कर्तव्य है।”

एविएशन, स्पेस, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इनोवेशन और ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर जैसे क्षेत्रों में नए समझौते।

CECA और ASEAN मुक्त व्यापार समझौते की समयबद्ध समीक्षा करने पर सहमति।

कौशल विकास, डिजिटल ढांचा, स्वास्थ्य, रक्षा-सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का रोडमैप तय किया गया।

मोदी ने कहा कि आने वाले समय में भारत और सिंगापुर की साझेदारी तकनीकी प्रगति, सुरक्षा और सतत विकास के नए आयाम खोलेगी।

👉 यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों में एक नए रणनीतिक अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *