मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अजमेर में दो चरणों में होगा निकाय चुनाव

Spread the love

अजमेर, 1 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अजमेर जिले में होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। प्रथम चरण में 9 सितंबर और द्वितीय चरण में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार, 9 सितंबर को प्रथम चरण का मतदान होगा। इस दिन नगर पालिका पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोंटी एवं सावर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में शुक्रवार, 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान निर्धारित है। इस दिन नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ एवं नगर परिषद पुष्कर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में मतदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

दो चरणों में मतदान

  • 9 सितंबर: पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोंटी एवं सावर
  • 11 सितंबर: नगर निगम अजमेर, किशनगढ़ एवं पुष्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *