अजमेर। (RBSE) अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने संकेत दिया कि 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च के आसपास घोषित किया जा सकता है। इससे प्रदेश भर के करीब 10 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार समाप्त होने की उम्मीद है ।
अजमेर स्थित मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के बाद कॉपी जांच की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और परिणाम तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
बोर्ड प्रशासन के अनुसार इस बार परिणाम जल्द घोषित करने की योजना बनाई गई है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समय पर पूरी हो सकें। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी प्रक्रिया और अंक अपलोड का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और अंतिम औपचारिकताओं के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष करीब 10.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षाएं पूरे प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं।
रिजल्ट ऐसे होगा जारी
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने की प्रमुख वेबसाइट:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम और अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड के इस ऐलान के बाद अब पूरे प्रदेश के छात्र-छात्राओं की नजर 20 मार्च पर टिकी हुई है, जब उनका सालभर की मेहनत का परिणाम सामने आएगा।
