अजमेर।
अजयमेरु शिल्प महोत्सव 2025 के तहत 28 दिसंबर को अर्बन हाट, मसाला चौक , वैशाली नगर ,अजमेर । में कला और हस्तशिल्प पर आधारित भव्य फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय पारंपरिक शिल्प, खादी और वोकल फॉर लोकल की सोच को मंच देगा।
फैशन शो में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों और डिजाइनरों के परिधान रैम्प पर नजर आएंगे। बंगाल की कांथा वर्क साड़ियां और ड्रेसेज़, ब्लॉक प्रिंट खादी कलेक्शन, वनाराई साड़ी राउंड और खादी मेन्स वियर को खास तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
फैशन शो के निर्देशक और डिजाइनर अमरेश सिंह के अनुसार कार्यक्रम में कुल पांच राउंड होंगे । जिनमें हर राउंड अलग शिल्प और डिज़ाइन की पहचान दिखाएगा। शो में 25 प्रोफेशनल मॉडल्स भाग लेंगे, जो पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का संतुलित प्रदर्शन करेंगे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन अमन खरे के नेतृत्व में उनकी टीम — इलियास अली, तनुश्री और सोनू द्वारा किया जा रहा है।
यह फैशन शो EF प्रोडक्शन द्वारा MSME के RAMP प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को बाजार में पहचान दिलाएगा ।
आयोजकों ने अजमेरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर इस सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनें और स्थानीय हस्तशिल्प को समर्थन दें।
कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
स्थान: अर्बन हाट, मसाला चौक, अजमेर
तिथि: 28 दिसंबर 2025
समय: सायं 7 बजे
