प्रधानमंत्री की ओर से चादर लेकर अजमेर पहुँचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Spread the love

प्रधानमंत्री की चादर लेकर अजमेर पहुँचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सुरेश सिंह रावत ने किया स्वागत

अजमेर। आस्था और सूफी परंपरा की विश्वविख्यात नगरी अजमेर में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई ‘अकीदत की चादर’ लेकर केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू अजमेर पहुँचे। उनके आगमन पर राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू के अजमेर आगमन पर सर्किट हाउस में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री रावत ने राजस्थानी परंपरा के अनुरूप केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन कर उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात दोनों मंत्रियों ने दरगाह शरीफ पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर पेश करने की रस्म में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और समृद्धि के लिए दुआ की गई। मंत्री रावत ने राजस्थान की उन्नति और खुशहाली की कामना भी की।

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हर वर्ष ख्वाजा साहब के दरबार में चादर भेजना ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को सशक्त करता है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का इस पावन अवसर पर अजमेर आगमन सभी के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से 23 दिसम्बर को जनाब मुन्नवर खान दिल्ली से चादर लेकर अजमेर दरगाह पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *