परिवहन निगम में फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी, निगम ने करवाई, FIR दर्ज !

Spread the love

जयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) में फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए चालक की नौकरी हथियाने वाले सतवीर सिंह के खिलाफ, निगम के मुख्य प्रबंधक, जयपुर आगार ने विधायकपुरी थाना, जयपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार, आरोपी सतवीर सिंह पुत्र रामरूप बाल निवासी झोटवाड़ा, जयपुर पर आरोप है कि उसने परिवहन निगम में चालक पद पर नियुक्ति पाने के लिए फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि सतवीर सिंह ने वर्ष 1996 में नौकरी के दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।

निगम प्रशासन द्वारा विभागीय जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा प्रस्तुत किया गया स्कूल प्रमाण पत्र संदिग्ध है और विद्यालय के रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने स्कूल छोड़ने की तारीख 02 जुलाई 1981 बताई, जबकि प्रस्तुत प्रमाण पत्र में असंगतियां पाई गईं। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई ।

मुख्य प्रबंधक नवीन तिवारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत सेवा समाप्ति की सिफारिश की गई है। निगम के दस्तावेज़ों की जांच के बाद यह मामला विधायकपुरी थाना पुलिस को सौंपा गया, जहां भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 406, 467, 468, 471 आदि के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *