कोटा हवाई अड्डा

कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को कैबिनेट की मंजूरी

Spread the love

कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने 1507 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान के कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दे दी है।

राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए 440.06 हेक्टेयर भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को उपलब्ध कराई है। इस हवाई अड्डे में 20,000 वर्गमीटर का आधुनिक टर्मिनल भवन बनाया जाएगा, जो एक समय में 1000 यात्रियों को संभाल सकेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 2 मिलियन यात्री होगी।

3200 मीटर लंबे रनवे, 7 पार्किंग बे, एटीसी ब्लॉक, अग्निशमन केंद्र, कार पार्क जैसी सुविधाओं के साथ यह एयरपोर्ट ए-321 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए सक्षम होगा।

कोटा कोचिंग हब और औध्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, ऐसे में यह हवाई अड्डा शिक्षा, उधोग और पर्यटन के क्षेत्र में बड़े अवसर खोलेगा।

मौजूदा कोटा हवाई अड्डा केवल छोटे विमानों (डीओ-228) के लिए उपयुक्त है और सीमित क्षमता के कारण व्यावसायिक संचालन में सक्षम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *