कनाडा गोलीबारी पर पीएम मोदी ने जताई गहरी संवेदना

Spread the love

नई दिल्ली ।कनाडा में हुई भीषण गोलीबारी की घटना पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि अनेक घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच मानवीय संवेदना और वैश्विक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस घटना पर चिंता जता रहा है और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहा है।

यह घटना कनाडा के लिए गहरा आघात मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है ।

One thought on “कनाडा गोलीबारी पर पीएम मोदी ने जताई गहरी संवेदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *