पटना में उबाल: पीएम मोदी की मां का अपमान, महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, बिहार बंद का ऐलान –

Spread the love

पटना। राजनीति की मर्यादा को तार-तार करने वाला बयान बिहार की सड़कों पर आग बनकर फूट पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को बिहार बंद रहा। राजधानी पटना में बीजेपी महिला मोर्चा ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा शहर गूंज उठा।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा –
👉 “जो मां का सम्मान नहीं कर सकता, वह जनता का सम्मान क्या करेगा?”

डाकबंगला चौराहा और कारगिल चौक पर विरोध इतना उग्र हुआ कि पुलिस को हालात संभालने में पसीने छूट गए। नारे गूंजे – “मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

बीजेपी महिला मोर्चा ने दो टूक कहा कि यह मामला सिर्फ प्रधानमंत्री की मां का नहीं है, बल्कि हर भारतीय मां की इज्जत से जुड़ा है। अगर दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और भी विस्फोटक होगा।

🚨 खबर वन न्यूज की दो टूक:

नेताओं का काम जनता की सेवा है, न कि मांओं का अपमान। जो मातृत्व को ठेस पहुँचाएगा, बिहार की जनता उसे राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *