हर टक्कर को साज़िश समझकर दिल को जलाया मत करो, कुछ नावें खाली होती हैं, हर किसी से गिला मत करो।
एक आदमी एक झील में अपनी छोटी नाव में बैठकर शांत सुबह का आनंद ले रहा था। आँखें बंद, ध्यान में लीन।तभी अचानक धड़ाम से दूसरी नाव आकर उसकी नाव से टकरा गई।वो आदमी आग बबूला हो गया। आँखें खोलीं और चिल्लाने लगा — “कौन है बेवकूफ? अंधा है क्या? मेरी शांति खराब कर दी!”उसने देखा, वो दूसरी नाव खाली है। उसमें कोई बैठा ही नहीं है। वो तो हवा के बहाव से आकर टकरा गई है।बस, उसी क्षण उसका सारा गुस्सा हवा हो गया। अब किस पर गुस्सा करे? नाव तो खाली है। वो फिर से आँखें बंद करके हँसने लगा।जीवन में भी ऐसा ही होता है। लोग तुम्हें गाली देते हैं, धोखा देते हैं, दुख पहुँचाते हैं। तुम सोचते हो — “इस आदमी ने मुझे दुख दिया।”लेकिन सच यह है कि सामने वाला भी खाली नाव है। वो खुद अपने दुख, अपने अहंकार, अपने घावों में भरा हुआ बह रहा है। वो जानबूझकर तुम्हें दुख नहीं दे रहा, वो तो बस अपनी बेहोशी में तुमसे टकरा गया है।अगर तुम यह देख लो कि हर आदमी एक खाली नाव है — जो अपनी ही हवा में बह रहा है — तो तुम किसी पर कभी गुस्सा नहीं करोगे।लोग तुम्हें परेशान नहीं करते, तुम्हारा यह ख्याल कि “उसने जानबूझकर किया” तुम्हें परेशान करता है।जिस दिन तुम समझ गए कि सब खाली नावें हैं, उसी दिन से तुम्हारा जीवन शांत झील जैसा हो जाएगा। नावें टकराती रहेंगी, पर तुम मुस्कुराते रहोगे।
