जटिया समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न, दिलीप जी यंग बॉय बनी विजेता

Spread the love

अजमेर। जटिया समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का रोमांचक फाइनल GLO मैदान पर कपिल सुकरिया क्लब और दिलीप जी यंग बॉय के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए दिलीप जी यंग बॉय टीम ने खिताब अपने नाम किया।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल तथा कांग्रेस संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी ने टॉस उछालकर किया। कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर संपत सांखला, उपमहापौर हेमंत सांखला, देवेन्द्र सिंह शेखावत, लोकेश लॉयड, नाथूलाल जैन, पार्षद गोविंदराज बालोटिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाज के प्रबुद्धजनों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता की सफलता पर आयोजकों को बधाई देते हुए विजेता टीम को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *