राजस्थान में झूठी FIR और फर्जी शिकायतों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अब होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

डीजीपी राजीव शर्मा बोले— झूठे मुकदमे दर्ज कराना या फर्जी शिकायत देना कानून का दुरुपयोग, ऐसे मामलों में चलाया जा रहा विशेष अभियान।

जयपुर/ राजस्थान में झूठे मुकदमे और फर्जी शिकायतें दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। राज्यभर में ऐसे मामलों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत रंजिश, दबाव बनाने या किसी को परेशान करने के उद्देश्य से झूठी एफआईआर और फर्जी शिकायतें दर्ज कराते हैं। इससे न केवल निर्दोष लोगों को परेशानी होती है, बल्कि पुलिस का समय और संसाधन भी अनावश्यक रूप से खर्च होते हैं।

डीजीपी के अनुसार, यदि जांच में कोई शिकायत या मुकदमा जानबूझकर झूठा और तथ्यों से परे पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य वास्तविक पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना और कानून के दुरुपयोग पर रोक लगाना है।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि केवल सत्य तथ्यों के आधार पर ही शिकायत दर्ज कराएं। झूठी सूचना या फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

सौजन्यसे: डीडी न्यूज राजस्थान

https://www.facebook.com/share/v/1D6jjvHamU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *