प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त सप्ताह : गुजरात से जापान और फिर चीन तक

Spread the love

नई दिल्ली, 25 अगस्त।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सप्ताह बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक रहने वाला है। विकास कार्यों की सौगात, विदेश यात्राएं और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की श्रृंखला ने प्रधानमंत्री की दिनचर्या को खास बना दिया है।

गुजरात को मिलेगी विकास की सौगात :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अहमदाबाद के खोडलधाम ग्राउंड में वे लगभग ₹5,400 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं में बुनियादी ढाँचे, जलापूर्ति, शहरी विकास और उद्योग से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं।

25 अगस्त की शाम वे अहमदाबाद में एक विशाल रोड शो भी करेंगे, जो करीब 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर आयोजित होगा।

इस दौरान लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे गुजरात का राजनीतिक और सामाजिक माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहेगा।

29–30 अगस्त : जापान यात्रा :-

प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे के प्रमुख उद्देश्य होंगे । भारत-जापान के बीच आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के साथ रक्षा साझेदारी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों,प्रौद्योगिकी पर साझेदारी की संभावनाओं को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे । डिजिटल और हरित प्रौद्योगिकी पर साझेदारी की संभावनाओं को बढ़ाना । प्रधानमंत्री की यात्रा एशिया में भारत की रणनीतिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगी।

31 अगस्त – 1 सितम्बर : चीन में SCO सम्मेलन:

यह सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितम्बर तक चलेगा।

यहां आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

भारत और चीन के बीच हाल के वर्षों में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह यात्रा काफी महत्व रखती है।

प्रधानमंत्री मोदी इस मंच पर “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को आगे बढ़ाते हुए विश्व शांति और बहुपक्षीय सहयोग पर जोर देंगे।

जिम्मेदार कौन? नीचे लिंक देखें :

मौन जिम्मेदारी और कुचलती मासूम जिन्दगियाँ https://khbaronenews.com/silent-responsibility-and-innocent-lives-crushed/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *