ED ने जयपी इंफ्राटेक के पूर्व चेयरमैन मनोज गौर को किया गिरफ्तार, घर खरीदारों के पैसे की हेराफेरी का आरोप

Spread the love

नई दिल्ली। (एजेंसी)प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनोज गौर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घर खरीदारों के पैसों की हेराफेरी और प्रोजेक्ट अधूरे छोड़ने के आरोपों के तहत की गई। ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी ने हजारों होम बायर्स से करीब ₹14,500 करोड़ जुटाए, जिन्हें अन्य ग्रुप कंपनियों और व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। गौर के ठिकानों पर दिल्ली, नोएडा और मुंबई में छापेमारी भी की गई थी। यह कार्रवाई PMLA अधिनियम के तहत की गई है। ED का कहना है कि जांच जारी है और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *