कोटा:आरोपियों को साइबर केस से बचाने के लिए 1.5 लाख की रिश्वत,गुमानपुरा थाने के, SI समेत तीन सस्पेंड

Spread the love

कोटा। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए । गुमानपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर देवकीनंदन और दो कांस्टेबल—करतार सिंह व छोटू गुर्जर को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कोटा खबर डॉट कॉम सूत्र के आधार पर सामने आई है।

सूत्र के अनुसार, शहर पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि थाने में पकड़े गए आरोपियों से करीब 1.50 लाख रुपये की डील तय की गई, जिसमें से 75 हजार रुपये कथित रूप से वसूल भी लिए गए। खास बात यह है कि यह मामला खुद एसपी के निर्देश पर ही दर्ज हुआ था।

बताया जा रहा है कि लेनदेन के दिन थाना प्रभारी (SHO) अवकाश पर थे। इसी दौरान SI देवकीनंदन और दोनों कांस्टेबलों ने मिलकर आरोपियों से सौदेबाजी कर ली। मामले का खुलासा होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, देवकीनंदन यहां से कोटा के ही एक अन्य थाने में SHO पद पर पोस्टिंग प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले ही उन पर यह कार्रवाई हो गई।

इधर, एसपी ने थाने के तीन अन्य कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया है। इन पर शराब के नशे में झगड़ा करने का आरोप है।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। मामले की विभागीय जांच जारी है।

वीडियो देखें सोर्स कोटा खबर.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *