सीमा अखावत बनीं भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश मंत्री

Spread the love


📍 अजमेर/जयपुर, 31 मार्च 2026
राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी में सीमा अखावत को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। पूर्व में अखावत अजमेर ग्रामीण से महिला मोर्चा अध्यक्ष और तीन बार अजमेर बीजेपी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं तथा वर्तमान में किशनगढ़ की सिलोरा तहसील के गांव उदयपुर खुर्द से मेंबर हैं।

उन्होंने कहा कि वे “देश प्रथम, संगठन द्वितीय, स्वयं तृतीय” की विचारधारा पर काम करते हुए संगठन को मजबूत करती आ रही हैं । इसके कारण संगठन ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को जोड़ने और उनका विशेष दल बनाकर कार्य करेंगी ।

उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के बूथ स्तर से जुड़े रहने के संदेश को सर्वोपरि मानते हुए वह काम कर रही हैं । अखावत ने कहा कि समाज और सामाजिक संगठनों को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रशासन से जवाब मांगना चाहिए। स्थानीय संगठनों को सामाजिक सुधार में आगे आने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *